Aadarsha Kutumbam Box Office: वेंकटेश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

वेंकटेश स्टारर फिल्म आदर्श कुटुंबम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में शानदार कमाई की है।

by SNEHA SHARMA

Aadarsha Kutumbam Box Office: वेंकटेश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता वेंकटेश की स्टारर फिल्म 'आदर्श कुटुंबम' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं, जिसका असर सीधा इसके पहले दिन के कलेक्शन पर देखने को मिला है।

शानदार रही पहले दिन की कमाई

ंटरटेनमेंट ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'आदर्श कुटुंबम' ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने पहले दिन ग्लोबली 16.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है।

तेलुगु सिनेमा में बेहतरीन ओपनिंग

हाल के समय में किसी तेलुगु फिल्म के लिए इसे सबसे बेहतरीन ओपनिंग डे के आंकड़ों में से एक माना जा रहा है। फिल्म की इस शानदार शुरुआत से मेकर्स और फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: