Aamir Khan ने पत्नी Gauri Spratt के साथ मनाया पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पहुंचे सितारे

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ अपना पहला करवा चौथ अनिल कपूर के घर मनाई गई पार्टी में सेलिब्रेट किया।

by NIDHI JANGIR

Aamir Khan ने पत्नी Gauri Spratt के साथ मनाया पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पहुंचे सितारे

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट ने गुरुवार को अपना पहला करवा चौथ एक साथ मनाया। यह जोड़ा मुंबई में अनिल कपूर और सुनीता कपूर की तरफ से आयोजित सालाना करवा चौथ सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचा था। इसी साल जुलाई में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी करने वाले इस कपल ने कपूर निवास के बाहर आकर पैपराजी को तस्वीरें दीं।

पारंपरिक लिबास में नजर आया जोड़ा

करवा चौथ के इस खास मौके पर आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स चुने। गौरी जहां पर्पल कलर के शरारा सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं आमिर खान ने डीप ब्लू कलर का फ्लोरल कुर्ता पहना था जिसके साथ उन्होंने ब्लैक हरम पैंट्स कैरी किए थे। पार्टी में जाने से पहले दोनों ने मीडिया को साथ में पोज दिए।

कई जाने-माने सितारे हुए शामिल

सुनीता कपूर की तरफ से रखी गई इस सालाना पार्टी में बॉलीवुड के कई अन्य जाने-माने चेहरे भी शामिल हुए। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी इस दौरान नजर आईं जिन्होंने सिंदूर लगाया हुआ था। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, महीप कपूर, भावना पांडे और मीरा कपूर जैसी हस्तियां भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।

इस साल जुलाई में हुई थी शादी

बता दें कि आमिर खान ने इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद 5 जुलाई 2026 को मुंबई स्थित बांद्रा आवास पर एक निजी समारोह में दोनों ने शादी कर ली थी। इस वेडिंग में उनके बच्चे, परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए थे।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: