Gaurav Khanna और Shraddha Arya के नए शो का हुआ ऐलान, सामने आया 'Dil Ki Bewafaiyaan' का प्रोमो

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या स्टारर नए रोमांटिक फैमिली ड्रामा शो 'Dil Ki Bewafaiyaan' का ऐलान हो गया है।

by NEHA RAJPUT

Gaurav Khanna और Shraddha Arya के नए शो का हुआ ऐलान, सामने आया 'Dil Ki Bewafaiyaan' का प्रोमो

टीवी के पॉपुलर कलाकार गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। स्टार प्लस ने अपने आगामी नए शो के नाम से पर्दा उठा दिया है। इस रोमांटिक फैमिली ड्रामा का नाम 'Dil Ki Bewafaiyaan' रखा गया है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनेगा शो

यह बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फैमिली ड्रामा एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। इस शो के जरिए गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस शो को नवंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किए जाने की तैयारी चल रही है, हालांकि चैनल की तरफ से अभी आधिकारिक प्रीमियर डेट और समय सामने नहीं आया है.

Loading...

खास होगा कलाकारों का यह प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट गौरव खन्ना के लिए 'अनुपमा' के बाद डेली फिक्शन में वापसी जैसा है। वहीं श्रद्धा आर्या भी लंबे समय तक 'कुंडली भाग्य' से जुड़े रहने के बाद इस नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। एकता कपूर ने दोनों कलाकारों को एक साथ कास्ट करने पर अपनी खुशी जाहिर की है और कहा है कि वह लंबे समय से दोनों को एक साथ देखना चाहती थीं।

नवंबर के आखिरी हफ्ते में आ सकता है शो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'Dil Ki Bewafaiyaan' शो को दिवाली के बाद यानी नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रसारित किए जाने की उम्मीद है। इसे स्टार प्लस के रात 9 बजे के स्लॉट के लिए विचार किया जा रहा है। हाल ही में दोनों कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक पूजा में भी हिस्सा लिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: