Junglywood Trailer Out: बॉलीवुड की अंदरूनी कहानियों और नेपोटिज्म पर आधारित थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज

शान आर ग्रोवर की फिल्म Junglywood का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह बॉलीवुड की चकाचौंध और इनसाइडर-आउटसाइडर विवाद पर आधारित है।

by NEHA RAJPUT

Junglywood Trailer Out: बॉलीवुड की अंदरूनी कहानियों और नेपोटिज्म पर आधारित थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और आकर्षक दिखाई देती है, उसके पीछे की कहानियां उतनी ही दिलचस्प और रहस्यमयी होती हैं। इसी पृष्ठभूमि पर बनी आगामी फिल्म Junglywood का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। चांद मोहम्मद द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सच, पावर पॉलिटिक्स और महत्वाकांक्षाओं को परदे पर उकेरती है।

Loading...

डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर का मिश्रण

फिल्म का ट्रेलर एक गुप्त पार्टी से शुरू होता है, जहां फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी यानी इनसाइडर और बाहरी यानी आउटसाइडर कलाकारों के बीच का तनाव साफ नजर आता है। यह कहानी उन संघर्षों को दिखाती है जो नए लोग फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने के दौरान झेलते हैं। फिल्म में डार्क ह्यूमर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे।

बिना वीएफएक्स के बनी है फिल्म

निर्देशक चांद मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने क्लासिक सिनेमा की आत्मा को आधुनिक कहानी के साथ जोड़ने की कोशिश की है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में किसी भी तरह के विजुअल इफेक्ट्स यानी वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। निर्देशक ने पूरी तरह से दमदार अभिनय, माहौल और प्रैक्टिकल फिल्ममेकिंग पर भरोसा किया है ताकि दर्शकों को एक अलग अनुभव मिल सके।

कलाकार और मुख्य भूमिकाएं

फिल्म में Shaan R Grover मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा Irina Rudakova और Deepak Kalra भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में Akash Jagga, Dia Singh और Niya Bapalawat के साथ कई नए चेहरे भी दिखाई देंगे। यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के लिए तैयार है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: