निक Jonas ने सासू मां मधु चोपड़ा के सामने खोले राज, 2013 के स्प्लिट पर की खुलकर बात

निक जोनास ने सासू मां मधु चोपड़ा के साथ पॉडकास्ट बातचीत में जोनास ब्रदर्स के 2013 के अलगाव और अपनी कमियों पर खुलकर बात की।

by SNEHA SHARMA

निक Jonas ने सासू मां मधु चोपड़ा के सामने खोले राज, 2013 के स्प्लिट पर की खुलकर बात

पॉप स्टार निक जोनास ने हाल ही में अपनी सासू मां और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के साथ एक दिलचस्प बातचीत की है। इस दौरान निक ने जोनास ब्रदर्स के साल 2013 में हुए अलगाव और साल 2019 में हुई उनकी शानदार वापसी के पीछे के कारणों पर खुलकर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अपने स्वभाव से जुड़ी एक कमी के बारे में भी बताया।

प्रेशर कुकर जैसे माहौल में थे निक जोनास

भले ही निक और मधु चोपड़ा की यह बातचीत पूरी तरह से रिलीज नहीं हुई है, लेकिन मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इसके कुछ क्लिप्स शेयर किए हैं। एक क्लिप में निक जोनास ने उस दौर को याद किया जब जोनास ब्रदर्स का बैंड टूटा था। उन्होंने बताया कि उस समय हालात काफी मुश्किल हो गए थे।

Loading...

निक ने कहा, हमारे आखिरी एल्बम से लेकर बैंड के टूटने तक का समय ऐसा था जब हम बड़े हो रहे थे। हम सफलता के एक ऐसे मुकाम पर पहुंच चुके थे जो एक प्रेशर कुकर जैसा था। कई सालों तक वैसी सफलता दोबारा न मिलने के कारण तनाव बढ़ रहा था। हमें डर था कि अगर हम नए लोगों के साथ काम करने के लिए आगे बढ़ेंगे, तो शायद लोग हमारे साथ काम करना पसंद नहीं करेंगे।

अपनी इस कमजोरी पर क्या बोले निक

बातचीत के दौरान मधु चोपड़ा ने एक पिता, पति और रॉकस्टार के रूप में जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने के लिए निक की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने निक से उनकी अपनी किसी एक कमी के बारे में पूछा। इस पर निक ने मजाक में कहा कि यह सवाल आपको अपनी बेटी से पूछना चाहिए।

इसके बाद निक ने गंभीरता से बताया कि उनकी सबसे बड़ी कमी यह है कि वे किसी भी क्रिएटिव प्रक्रिया में जरूरत से ज्यादा सोचने लगते हैं। उन्होंने कहा, मेरी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि मैं चीजों पर जरूरत से ज्यादा विचार करता हूं। मैं इसे ऐसे समझाता हूं कि मैं पेंच को तब तक कसता रहता हूं जब तक कि लकड़ी टूट न जाए। आपको बस सही संतुलन ढूंढना होता है जहां आप अपना शत-प्रतिशत दें और फिर बाकी चीजें दूसरों के भरोसे छोड़ दें।

जोनास ब्रदर्स का सफर

निक जोनास, जो जोनास और केविन जोनास से मिलकर बने जोनास ब्रदर्स बैंड ने 2000 के दशक में अपने संगीत से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। आपसी मतभेदों और भाइयों के बीच तनाव के चलते इस बैंड ने साल 2013 में अलग होने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद तीनों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट पर काम किया। आखिरकार साल 2019 में इस तिकड़ी ने सिंगल 'सucker' के साथ धमाकेदार वापसी की, जो एक बड़ा हिट साबित हुआ और बैंड के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: