Priyanka Chopra ने ऑस्कर क्वालिफाइड शॉर्ट फिल्म We Were Here से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर naya safar kiya shuru

प्रियंका चोपड़ा जोनास ने भारतीय निर्देशक प्रणव भसीन की ऑस्कर-क्वालिफाइड शॉर्ट फिल्म We Were Here में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एंट्री ले ली है।

by SNEHA SHARMA

Priyanka Chopra ने ऑस्कर क्वालिफाइड शॉर्ट फिल्म We Were Here से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर naya safar kiya shuru

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास हमेशा से स्वतंत्र भारतीय कहानीकारों का समर्थन करती आई हैं। अब उन्होंने युवा भारतीय निर्देशक प्रणव भसीन की ऑस्कर-क्वालिफाइड शॉर्ट फिल्म We Were Here में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ने का फैसला किया है। एकेडमीAwards कैंपेन सीजन से ठीक पहले यह घोषणा सामने आई है।

क्या है फिल्म की कहानी?

प्रणव भसीन द्वारा लिखित और निर्देशित यह मॉक्यूमेंट्री एक शांत भारतीय शहर पर आधारित है। इसमें तीन रिटायर बुजुर्ग यह मानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानी मेहनत को खत्म कर रहा है। इसके विरोध में वे सार्वजनिक रूप से घरेलू उपकरणों का रूप धर लेते हैं। हालांकि, उनकी यह अजीब बगावत तब मुश्किल में पड़ जाती है जब उनमें से एक का बेटा एआई टेक फर्म में नौकरी पा लेता है।

ग्लोबल लेवल पर मिल रही है तारीफ

यह शॉर्ट फिल्म दुनिया भर के अस्सी से ज्यादा फेस्टिवल्स में धूम मचा चुकी है। पाम्स स्प्रिंग्स इंटरनेशनल शॉर्टफेस्ट और एसएक्सएसडब्लू (SXSW) समेत इसे बीस से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिससे यह आधिकारिक तौर पर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गई है।

प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

फिल्म के हास्य और समकालीन मुद्दों के अनूठे मेल से प्रभावित होकर प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म एक बहुत ही समय पर आए विषय पर बेहतरीन और तरोताजा नजरिया पेश करती है। उन्होंने कहा कि वह इस रचनात्मक टीम को बढ़ावा देने और उनके मूल विजन को सामने लाने के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं।

निर्देशक प्रणव भसीन ने बताया कि यह विचार तीन बुजुर्गों से शुरू हुआ था और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार समर्थन मिल रहा है। इस प्रोजेक्ट को यश गोसाई, धीर मोमाया और दर गई ने प्रोड्यूस किया है। द न्यू यॉर्कर द्वारा अपने आधिकारिक चैनल के लिए अधिग्रहित इस फिल्म के साथ अब प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: