राखी सावंत के खिलाफ 2010 के आत्महत्या मामले में गैर-जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश की झांसी कोर्ट ने 2010 के आत्महत्या मामले में पेश न होने पर अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
by NIDHI JANGIR
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ साल 2010 के एक आत्महत्या मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। सरकारी वकील ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। यह कार्रवाई अभिनेत्री के लगातार अदालत में पेश न होने के बाद की गई है।
क्या है पूरा मामला
जिला शासकीय अधिवक्ता (अपराध) मृदुल कांत श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल जज (जूनियर डिविजन) अंजलि ने शुक्रवार को यह वारंट जारी किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला झांसी के हंसारी प्रेम नगर इलाके के रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार से जुड़ा है।
लक्ष्मण ने 10 नवंबर 2010 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि राखी सावंत ने अपने टेलीविजन शो 'राखी का इंसाफ' के एक एपिसोड में लक्ष्मण और उनकी पत्नी के बारे में अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
मां ने दर्ज कराई थी शिकायत
घटना के बाद लक्ष्मण की मां सावित्री ने प्रेम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अक्टूबर 2010 में प्रसारित हुए शो के दौरान राखी ने उनके बेटे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: