ऋषभ शेट्टी बने Country Delight के नए ब्रांड एंबेसडर, इंस्टाग्राम पर हुआ ऐलान

कंतारा फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी Country Delight के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है।

by NIDHI JANGIR

ऋषभ शेट्टी बने Country Delight के नए ब्रांड एंबेसडर, इंस्टाग्राम पर हुआ ऐलान

साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और फिल्ममेकर Rishab Shetty को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऋषभ शेट्टी को डेयरी और रोजमर्रा के प्रोडक्ट्स देने वाले ब्रांड Country Delight का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुआ ऐलान

कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके इस नए सहयोग की आधिकारिक जानकारी दी है। ऋषभ शेट्टी के जुड़ने से ब्रांड के कम्यूनिकेशन और प्रचार में नयापन देखने को मिलेगा, जो सीधे उपभोक्ताओं तक फ्रेश डेयरी प्रोडक्ट्स और जरूरी सामान पहुंचाता है।

क्षेत्रीय संस्कृति से जुड़ी है पहचान

ऋषभ शेट्टी ने एक एक्टर, राइटर और डायरेक्टर के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनके काम में हमेशा से क्षेत्रीय संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पहचान की झलक देखने को मिलती है। उनके प्रोजेक्ट्स ने कन्नड़ सिनेमा को पूरे भारत में एक बड़ा दर्शक वर्ग दिलाने मेंहम योगदान दिया है। कैमरे के आगे और पीछे दोनों जगह काम करके उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

नया ब्रांड पोर्टफोलियो

Country Delight द्वारा इस पार्टनरशिप की घोषणा इंस्टाग्राम पर कर दी गई है, हालांकि अभी इस कैंपेन से जुड़े अन्य विवरण सामने नहीं आए हैं। इस नए कोलेब्रेशन के साथ ऋषभ शेट्टी के ब्रांड पोर्टफोलियो में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: