Ramayana Movie: रावण को लेकर साई पल्लवी का बड़ा बयान, फिल्म को लेकर कही यह बात

नितेश तिवारी की फिल्म रावण को लेकर साई पल्लवी ने कहा कि रावण पूरी तरह बुरा नहीं था। फिल्म 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

by SNEHA SHARMA

Ramayana Movie: रावण को लेकर साई पल्लवी का बड़ा बयान, फिल्म को लेकर कही यह बात

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने से अब कुछ ही हफ्ते दूर है। हाल ही में लॉस एंजिल्स में इस एपिक फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और मुख्य कलाकार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश शामिल हुए।

साई पल्लवी ने रावण के किरदार पर क्या कहा

इस इवेंट के दौरान अभिनेत्री साई पल्लवी ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। जब उनसे पूछा गया कि जो दर्शक इस महाकाव्य को देखकर बड़े हुए हैं, वे फिल्म से क्या उम्मीद कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि यदि आप भारतीय संस्कृति और महाकाव्यों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यह रामायण का सबसे बेहतरीन रूप देखने की शुरुआत हो सकती है।

साई पल्लवी ने फिल्म के वीएफएक्स डिपार्टमेंट और क्रू की तारीफ करते हुए कहा कि समय के साथ हमने वीएफएक्स के काम में महारत हासिल कर ली है। हमारे पास सबसे अच्छे तकनीशियन हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म से मिलने वाले संदेश पर बात करते हुए कहा कि अगर आप आस्तिक हैं, तो आप यह आत्मनिरीक्षण करने की कोशिश करेंगे कि आपके अंदर क्या अच्छा और क्या बुरा है।

रावण पूरी तरह बुरा नहीं

साई पल्लवी ने आगे कहा कि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें और समय के साथ खुद में सुधार करें। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने रामायण के दूसरे भाग की शूटिंग शुरू कर दी है, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है।

बता दें कि Ramayana का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए शेड्यूल किया गया है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: