सैफ अली खान ने PTA मीटिंग्स को लेकर किया मजेदार खुलासा, बोले- टीचर्स बदल गए लेकिन मैं वहीं हूं

सैफ अली खान ने कपिल शर्मा के शो पर बताया कि वह पिछले कई दशकों से स्कूल की PTA मीटिंग्स अटेंड कर रहे हैं।

by SNEHA SHARMA

सैफ अली खान ने PTA मीटिंग्स को लेकर किया मजेदार खुलासा, बोले- टीचर्स बदल गए लेकिन मैं वहीं हूं

बॉलीवुड में अपनी हास्य शैली और चार्म के लिए जाने जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान हाल ही में अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैरेंट-टीचर एसोसिएशन यानी PTA मीटिंग्स को लेकर एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

साफ अली खान का मजेदार PTA मीटिंग किस्सा

शो के दौरान जब सैफ से पूछा गया कि वह और करीना में से कौन स्कूल की मीटिंग्स में जाता है, तो उन्होंने बताया कि उनके चारों बच्चे अलग-अलग उम्र में उसी स्कूल में पढ़े हैं। सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब वह 20 साल के थे, तब उन्होंने अपनी पहली PTA मीटिंग अटेंड की थी। इसके बाद वह 30 साल के हुए और अब 55 साल की उम्र में भी वह उसी स्कूल में खड़े हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वहां के टीचर्स बदल गए हैं, लेकिन वह खुद अभी भी वैसे ही हैं।

Loading...

सैफ और करीना की फैमिली लाइफ

आपको बता दें कि सैफ अली खान के चार बच्चे हैं। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। साल 2004 में अलग होने के बाद सैफ ने साल 2012 में करीना कपूर खान से शादी कर ली। सैफ और करीना के दो बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान हैं।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही पीरियड ड्रामा फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' में नजर आएंगे। इस नेटफ्लिक्स फिल्म में प्रतीक गांधी और दीपक डोबरियाल भी हैं। वहीं करीना कपूर खान हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आई थीं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: