शाहरुख खान हुरुन रिच लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय अभिनेता, संपत्ति 10 हजार करोड़
शाहरुख खान हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बने हैं। उनकी कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपये है।
by SNEHA SHARMA
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कमाई के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार, शाहरुख खान सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बने हुए हैं। ताजा रैंकिंग में उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 10,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
व्यवसाय और संपत्तियां
शाहरुख खान की इस संपत्ति में उनके कई बिजनेस वेंचर्स शामिल हैं। इसमें उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और क्रिकेट फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ी नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स शामिल है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट को वे अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मिलकर चलाते हैं, जो फिल्म निर्माण और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में सक्रिय है।
संपत्ति में आई गिरावट
भले ही शाहरुख खान इस लिस्ट में सबसे आगे हैं, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में उनकी कुल संपत्ति में गिरावट आई है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में उनकी अनुमानित संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये थी। इस तरह नवीनतम अनुमान में उनकी संपत्ति में करीब 2,490 करोड़ रुपये यानी लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है। इस साल की शुरुआत में हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में उनकी संपत्ति 10,800 करोड़ रुपये बताई गई थी.
आगामी फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान साल 2023 में रिलीज हुई फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। अब वह अपनी आगामी थिएटर रिलीज फिल्म 'किंग' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: