शरवरी ने 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन में पहनी मां की पुरानी पटोला साड़ी, शेयर की खास भावनाएं

एक्ट्रेस शरवरी ने फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन के लिए अपनी मां की पुरानी गुलाबी पटोला साड़ी पहनी है।

by NEHA RAJPUT

शरवरी ने 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन में पहनी मां की पुरानी पटोला साड़ी, शेयर की खास भावनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने अपने फैशन से एक बेहद खास और इमोशनल जुड़ाव दिखाया है। शरवरी ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी नए डिजाइनर आउटफिट की बजाय अपनी मां की पुरानी विरासत वाली गुलाबी पटोला साड़ी को चुना है।

मां की साड़ी को दिया नया रूप

एक्ट्रेस ने इस पारंपरिक साड़ी को एक फ्रेश लुक दिया है, लेकिन इसका भावनात्मक महत्व वैसा ही बनाए रखा है। शरवरी ने सोशल मीडिया पर इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जब उनकी मां ने उनका गाना 'झुमका पटोला' पहली बार देखा था, तो उनकी आंखों में जो गर्व और प्यार था, उसे वह कभी नहीं भूल सकतीं। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें यह खूबसूरत साड़ी आशीर्वाद के रूप में दी।

Loading...

फैमिली वैल्यूज पर आधारित है फिल्म

शरवरी ने बताया कि इस साड़ी को पहनना और पुरानी तस्वीरों को देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। ऐसा लगा मानो वह अपनी मां के प्यार और आशीर्वाद में लिपटी हुई हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शरवरी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। सूरज बड़जातिया द्वारा निर्देशित यह म्यूजिकल रोमांटिक फैमिली ड्रामा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: