अक्टूबर 2026 में रिलीज होंगी ये 11 बड़ी साउथ फिल्में, Jailer 2 से लेकर Ranabaali तक मचेगा धमाल
अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं 11 बड़ी साउथ फिल्में। रजनीकांत की Jailer 2 से विजय देवरकोंडा की Ranabaali तक की पूरी लिस्ट।
by SNEHA SHARMA
अक्टूबर 2026 का महीना साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। रजनीकांत की फिल्म से लेकर विजय देवरकोंडा और फहाद फासिल की फिल्में तक इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली टॉप 11 साउथ फिल्मों के बारे में।
1. Jailer 2
रजिनीकांत स्टारर यह फिल्म साल 2023 में आई फिल्म जेलर का सीक्वल है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में एसजे सूर्या, मोहनलाल, शिव राजकुमार और विजय सेतुपति जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
2. Baththa
विजय सेतुपति और लिजोमोल जोस स्टारर यह फिल्म 1 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। बालाजी थानीथारन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1986 के मद्रास की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा है।
3. Bail
शिव राजकुमार अभिनीत यह कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसका निर्देशन पवन वाडेयार ने किया है।
4. Don’t Trouble The Trouble
फहाद फासिल स्टारर यह फैंटेसी फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। शशांक येलेटी इसके निर्देशक हैं।
5. Aadarsha Kutumbam House No: 47 - AK47
वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीनिधि शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन कॉमेडी फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी, जिसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित किया है।
6. Sigma
संदीप किशन स्टारर यह तमिल एक्शन एडवेंचर फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। इसका निर्देशन जेसन संजय ने किया है।
7. Yezhu Kadal Yezhu Malai
निविन पॉली और सूरी स्टारर यह रोमांटिक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 1 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
8. Itllu Arjuna
अनस्वरा राजन और अनिएश स्टारर यह तेलुगु रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
9. Irandu Vaanam
विष्णु विशाल और ममिता बैजू की यह फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
10. #Cult
विश्वक सेन की मुख्य भूमिका वाली यह स्लैशर थ्रिलर फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
11. Ranabaali
राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बनी इस एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: