Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म दर्शकों को कितना हंसाती है?
आयुष्मान खुराना की फिल्म Udta Teer पैट्रियटिक स्पाई थ्रिलर पर एक शानदार कॉमेडी स्पूफ है। जानिए कैसी है यह फिल्म।
by NIDHI JANGIR
बॉलीवुड में इन दिनों सीरियस स्पाई थ्रिलर फिल्मों का दौर है, लेकिन अब इस जॉनर को एक नया और मजेदार मोड़ मिला है। फिल्म Udta Teer एक ऐसी स्पाई कॉमेडी है, जो देशभक्ति और जासूसी फिल्मों के क्लिच पर खुलकर हंसती है। यह फिल्म दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देती है।
कहानी और प्लॉट
फिल्म की कहानी बिलाल अहमद यानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मिशन पर भारत भेजा जाता है। एक ऑपरेशन के दौरान उसके सिर पर चोट लग जाती है और वह अपनी याददाश्त खो बैठता है। होश में आने पर वह खुद को विक्रांत नाम का भारतीय आतंकवाद विरोधी अधिकारी समझने लगता है। इसके बाद वह अपने ही पुराने साथियों के पीछे पड़ जाता है। इस बीच यामिनी यानी सारा अली खान के साथ उसकी बॉन्डिंग कहानी में और कन्फ्यूजन पैदा करती है।
अभिनय और कॉमेडी
आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिग में पूरी तरह फिट बैठते हैं। वह भुलक्कड़ भारतीय देशभक्त के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाते हैं। राहुल बोस ने एमडी बर्मन के रोल में जबरदस्त फिजिकल कॉमेडी की है। वहीं, सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर और दिवंगत मुकुल देव जैसे कलाकारों ने भी फिल्म को मजबूत कॉमिक टेक्सचर दिया है।
फिल्म की कमियां
फिल्म का पहला हाफ जबरदस्त कॉमेडी और बेहतरीन डायलॉग्स से भरपूर है। लेकिन दूसरे हाफ में फिल्म थोड़ा भटक जाती है। मेकर्स ने सस्पेंस और थ्रिलर दिखाने के चक्कर में कॉमेडी की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर दिया है, जो इसके पहले हिस्से जितना असरदार नहीं लगता। कुल मिलाकर, यह फिल्म एक रिफ्रेशिंग वॉच है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: