CJP के प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता का तीखा हमला, बोलीं- दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को घेरा, कहा- दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा।

by NEHA RAJPUT

CJP के प्रदर्शन पर सीएम रेखा गुप्ता का तीखा हमला, बोलीं- दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे

दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के ऐलान के बाद सियासत गरमा गई है। इस प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और कई मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का आदेश दिया। इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का तीखा बयान सामने आया है।

दिल्ली को बंधक नहीं बनने देंगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने CJP के प्रदर्शन पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि दिल्ली को बंधक नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मतदान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देशवासियों द्वारा नकारे गए नेता राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अपनी बी-टीम CJP के साथ मिलकर दिल्ली को अखाड़ा बनाना चाहते हैं।

आम जनता की परेशानी पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सड़कों पर अव्यवस्था से परेशान होने वाले आम नागरिकों, काम पर जाने वाले कर्मचारियों, श्रमिकों और मरीजों की परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्लीवासियों की शांति और सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: