Immersion Rod Technology: छोटी सी इलेक्ट्रिक रॉड कैसे मिनटों में गर्म करती है पानी? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

सर्दियों में पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल होने वाली इमर्शन रॉड कैसे काम करती है? जानिए इसके पीछे की साइंस और टेक्नोलॉजी।

by NEHA RAJPUT

Immersion Rod Technology: छोटी सी इलेक्ट्रिक रॉड कैसे मिनटों में गर्म करती है पानी? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

सर्दियों की सुबह हो और बाथरूम में गर्म पानी न मिले तो दिन की शुरुआत करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर घर में गीजर हो यह जरूरी नहीं है। खासकर किराये के मकान या हॉस्टल में रहने वाले लोगों के लिए इमर्शन रॉड यानी इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर बहुत काम आता है।

क्या होती है इमर्शन रॉड?

इमर्शन रॉड एक पोर्टेबल इलेक्ट्रिक वॉटर हीटर है, जिसका उपयोग बाल्टी या किसी अन्य कंटेनर में पानी गर्म करने के लिए किया जाता है। बाजार में आमतौर पर 1000 वॉट और 1500 वॉट की इमर्शन रॉड मिलती हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे काम करती है इमर्शन रॉड?

इमर्शन रॉड में इलेक्ट्रिकल रेजिस्टेंस हीटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। बिजली मिलने पर इसके अंदर मौजूद हीटिंग एलिमेंट गर्म होने लगता है। यह एलिमेंट निकल, क्रोम और टंगस्टन जैसी धातुओं से बनाया जाता है। इससे पैदा होने वाली गर्मी मेटल की बाहरी परत के जरिए सीधे पानी तक पहुंचती है, जिससे पानी का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है।

रॉड के मुख्य हिस्से

इमर्शन हीटर मुख्य रूप से तीन हिस्सों से मिलकर बनता है। पहला शीथ मटेरियल है जो गर्मी को पानी तक पहुंचाता है, दूसरा एनक्लोजर है जो एल्युमीनियम या प्लास्टिक का होता है और पकड़ने में मदद करता है, और तीसरा हीटिंग एलिमेंट है जो बिजली को गर्मी में बदलता है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: