रोहित शर्मा कर सकते हैं बड़ा यू-टर्न, IPL 2027 में फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा आईपीएल 2027 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं।

by NEHA RAJPUT

रोहित शर्मा कर सकते हैं बड़ा यू-टर्न, IPL 2027 में फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी!

भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा आईपीएल में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं। अगले सीजन यानी IPL 2027 में रोहित एक बार फिर एमआई के कप्तान बन सकते हैं।

सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं। उन्होंने साल 2013 से 2023 तक मुंबई की कप्तानी की थी। इसके बाद पिछले कुछ सालों से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में नजर आ रहे हैं। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब एक बार फिर रोहित की कप्तान के रूप में वापसी हो सकती है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि अभी रोहित की उम्र 39 साल है और अगले आईपीएल तक वह 40 साल के हो जाएंगे।

मुंबई इंडियंस के फैसले पर टिकी निगाहें

फिलहाल रोहित के दोबारा कप्तान बनने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी क्या फैसला लेती है और अगर रोहित कप्तान बनते हैं, तो मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या की भूमिका क्या होगी। बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता था। इसके अलावा रोहित ने अपने आईपीएल करियर में कुल 281 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 7329 रन दर्ज हैं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: