Chaminda Vaas बने Delhi Capitals के नए Fast Bowling Coach, IPL 2025 से पहले टीम को मिली मजबूती

श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास को दिल्ली कैपिटल्स का नया फास्ट बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है।

by NEHA RAJPUT

Chaminda Vaas बने Delhi Capitals के नए Fast Bowling Coach, IPL 2025 से पहले टीम को मिली मजबूती

श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का नया फास्ट बॉलिंग कोच बना दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की है।

स्टार-स्टडेड कोचिंग स्टाफ से जुड़े वास

चमिंडा वास एक ऐसे कोचिंग स्टाफ से जुड़ गए हैं, जिसमें पहले से ही कई बड़े नाम शामिल हैं। टीम के हेड कोच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं, जबकि युवराज सिंह सहायक कोच की भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि विश्व कप विजेता और श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, टाइगर टेरिटरी में आपका स्वागत है कोच।

वास का शानदार क्रिकेट करियर

52 वर्षीय चमिंडा वास श्रीलंका के अब तक के सबसे महान गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट, 322 वनडे मैचों में 400 विकेट और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं। वास ने फरवरी 1994 में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था और जुलाई 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के भी अहम हिस्सा रहे थे। आईपीएल के शुरुआती दौर में वह डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे और 2009 में खिताब भी जीता था।

कोचिंग का अनुभव

चमिंडा वास इससे पहले तीन अलग-अलग कार्यकाल में श्रीलंकाई पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमों के साथ भी काम किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति

आईपीएल में दिल्ली की टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। साल 2020 में टीम सिर्फ एक बार फाइनल तक पहुंची थी। पिछले सीजन में दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर रही थी और एक अंक से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: