Ramayana: रणबीर कपूर क्यों हैं भगवान राम के लिए सबसे सही चुनाव? अरुण गोविल ने बताई बड़ी वजह
Neha Rajput BY: NEHA RAJPUT 44 | 0 1 hour ago

Ramayana: रणबीर कपूर क्यों हैं भगवान राम के लिए सबसे सही चुनाव? अरुण गोविल ने बताई बड़ी वजह

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर अरुण गोविल ने खुलकर बात की और वजह बताई।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म की कास्ट और मेकर्स ने रणबीर के इस किरदार पर अपने विचार साझा किए हैं।

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की कास्टिंग की तारीफ

रामानंद सागर के ऐतिहासिक टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर के चयन का समर्थन किया है। अरुण गोविल ने कहा कि उन्होंने जैसा सोचा था कि भगवान राम कैसे चलते, बैठते और बात करते होंगे, वे सभी गुण वे रणबीर कपूर में देखते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आमतौर पर सितारे ऐसा नहीं करते, लेकिन रणबीर हमेशा पैर छूते हैं।

युवा सितारों में सबसे बेहतरीन विकल्प

अरुण गोविल ने आगे कहा कि मौजूदा समय में जितने भी युवा सितारे उपलब्ध हैं, उनमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने के सबसे करीब हैं। आपको बता दें कि अरुण गोविल इस फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, माता सीता का किरदार अभिनेत्री साई पल्लवी निभा रही हैं, जिन्होंने भी सेट पर रणबीर के भगवान राम के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हैरानी जताई थी।

4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है फिल्म

वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसका स्क्रीनप्ले श्रीधर राघवन ने लिखा है। यह फिल्म अपने विशाल बजट और स्टार कास्ट के कारण चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का डबल रोल भी निभाएंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Tags Ranbir Kapoor Arun Govil Ramayana Nitesh Tiwari Bollywood News

Related Posts