मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी MCU की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक Avengers: Doomsday को लेकर फैंस के लिए एक रोमांचक अपडेट सामने आया है। साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल इस सुपरहीरो मूवी की रिलीज को लेकर नया खुलासा हुआ है.
भारत में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, Avengers: Doomsday भारत में तय समय से एक दिन पहले रिलीज होगी. यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. गुरुवार को रिलीज होने के कारण इस फिल्म को 4 दिन का लंबा ओपनिंग वीकेंड मिलने का पूरा फायदा मिलेगा.
मजबूत रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
फिल्म का मुख्य लक्ष्य मार्वल की पिछली सफल फिल्मों द्वारा बनाए गए बॉक्स ऑफिस बेंचमार्क को पार करना होगा. टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म 'Spider-Man: Brand New Day' ने भारत में शानदार कमाई करते हुए इतिहास रचा था और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी थी. ऐसे में एवेंजर्स डूomsday से भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसे ही बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.
फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स
Avengers: Doomsday मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 39वीं फिल्म होने जा रही है. इस फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रुसो ने किया है, जबकि इसकी पटकथा माइकल वाल्ड्रन और स्टीफन मैक्रफी ने लिखी है. यह फिल्म MCU के फेज सिक्स का अहम हिस्सा होगी. इसके बाद 'Avengers: Secret Wars' रिलीज होगी, जिसके दिसंबर 2027 में आने की उम्मीद है.
फिल्म की स्टार कास्ट काफी लंबी और दमदार है, जिसमें प्रेडो पास्कल, पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, टॉम हिडलोंस्टन, सेबेस्टियन स्टेन और कई अन्य कलाकार शामिल हैं.
