भोजपुरी के फेमस एक्टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी 51 वर्ष की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, शेयर की गोद भराई की तस्वीरें..
Suman Choudhary BY: SUMAN CHOUDHARY 1K | 0 3 years ago

भोजपुरी के फेमस एक्टर और भाजपा नेता मनोज तिवारी 51 वर्ष की उम्र में तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, शेयर की गोद भराई की तस्वीरें..

भोजपुरी के फेमस एक्टर मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने वाले हैं, गोद भराई सेरेमनी की दिखाई झलक

दोस्तों भोजपुरी के फेमस एक्टर मनोज तिवारी तीसरी बार पापा बनने वाले हैं हाल ही में उन्होंने वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया जिसमें इनकी वाइफ की गोद भराई की रस्में चल रही है। 51 वर्ष के मनोज तिवारी बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं।

भाजपा नेता मनोज तिवारी बहुत जल्द पिता बनने वाले हैं यह तीसरी बार पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया और यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ भी शेयर की। हाल ही में उनकी पत्नी की गोद भराई की रस्म चल रही है जिसमें घर की सजावट बहुत सुंदर की गई है चारों और मेहमानों का शोरगुल है। सभी बहुत खुश दिख रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

मनोज भी बहुत खुश दिख रहे थे इन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा-कुछ ऐसे पल होते हैं जिनको अपन बोल भी नहीं पाते हैं मेरी भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। यह लिखकर उन्होंने नजर बट्टू वाला इमोजी पोस्ट किया जिसके बाद से सेलेब्स और उनके फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा-आप ऐसे ही हंसते मुस्कुराते रहे। सिंगर विशाल मिश्रा ने भी उन्हें  ढेरों शुभकामनाएं दी।

इनकी पत्नी का नाम है सुरभि तिवारी। गोद भराई की रस्म में सुरभि ने रेड कलर का लहंगा पहना जिसमें इनका बेबी फ्लांट हो रहा था। एक्टर ने पिंक कलर की शेरवानी पहन रखी थी जिसमें यह बहुत हैंडसम दिख रहे थे। इन्होंने अपनी बेटी सान्विका का को गोद में ले रखा था।

बता दे मनोज तिवारी ने सुरभि के साथ दूसरी शादी की थी उनकी पहली शादी लंबे समय तक टिक नहीं पाई, इन्होंने 2020 में सुरभि के साथ सात फेरे लिए। इनकी दो बेटियां हैं।

Tags तीसरी बार पिता Manoj Tiwari भोजपुरी फेमस एक्टर मनोज तिवारी सुरभि तिवारी पत्नी गोद भराई सेरेमनी

Related Posts