Breaking

Pankaj Tripathi और Aditi Rao Hydari पहली बार साथ आए नजर, Sony LIV की फिल्म Parivarik ManuRanjan का टीज़र हुआ रिलीज

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार सोनी लिव की फैमिली कॉमेडी फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में साथ नजर आएंगे।

Pankaj Tripathi और Aditi Rao Hydari पहली बार साथ आए नजर, Sony LIV की फिल्म Parivarik ManuRanjan का टीज़र हुआ रिलीज

बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अपनी क्लासिक एलिगेंस के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा करने जा रहे हैं। दोनों कलाकार जल्द ही सोनी लिव की आगामी ओरिजिनल फिल्म Parivarik ManuRanjan में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सोनी लिव पर आएगी फिल्म

यह प्रोजेक्ट पारंपरिक थियेट्रिकल रिलीज के बजाय सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसे एक शुद्ध पारिवारिक रोमांटिक कॉमेडी बताया है, जिसमें घर-परिवार की उठापटक, खट्टी-मीठी नोकझोंक और ढेर सारा मनोरंजन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी भारतीय पारिवारिक जीवन और भावनाओं पर आधारित है।

parivarik manuranjan

टीज़र हुआ रिलीज

फिल्म का ऑफिशियल टीज़र जारी कर दिया गया है, जिसमें एक बड़े और हंसते-खेलते परिवार के बीच दोनों कलाकारों की अनोखी रोमांटिक कैमिस्ट्री की झलक मिलती है। इसका विजुअल और डायलॉग्स काफी मजेदार हैं जो दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

डाइरेक्शन और स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा कर रहे हैं। इसकी कहानी और पटकथा वरुण वी शर्मा, बृजेंद्र काला और अली अब्बास ज़फर ने मिलकर लिखी है। इसके अलावा बृजेंद्र काला ने फिल्म के संवाद भी लिखे हैं, जो मध्यवर्गीय जीवन और नेचुरल कॉमिक टाइमिंग से भरपूर हैं। फिल्म के निर्माता विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहता और एलिया ज़फर हैं, जबकि अली अब्बास ज़फर बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है और दर्शकों से थोड़ा इंतजार करने को कहा है।

Continue Reading • For You