Breaking

यूसुफ पठान के प्लॉट विवाद पर TMC का बीजेपी पर हमला, डबल इंजन सरकार को बताया वॉशिंग मशीन

यूसुफ पठान का जमीन विवाद खत्म होने पर TMC ने बीजेपी पर साधा निशाना, डबल इंजन सरकार को बताया वॉशिंग मशीन।

यूसुफ पठान के प्लॉट विवाद पर TMC का बीजेपी पर हमला, डबल इंजन सरकार को बताया वॉशिंग मशीन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने बागी सांसद यूसुफ पठान के गुजरात में जमीन विवाद के खत्म होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया है। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार असल में कुछ और नहीं, बल्कि एक डबल इंजन वॉशिंग मशीन है।

टीएमसी ने सोशल मीडिया के जरिए बोला हमला

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर गुजरात और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी पर करारा प्रहार किया है। पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि जब यूसुफ पठान टीएमसी के सांसद थे, तब बीजेपी ने उन्हें जमीन पर कब्जा करने का नोटिस थमा दिया था। लेकिन जैसे ही उन्होंने टीएमसी का साथ छोड़ा, वैसे ही अचानक गुजरात सरकार ने उन्हें वही विवादित जमीन तोहफे में दे दी। पार्टी का कहना है कि जमीन कब्जे के नोटिस से लेकर जमीन आवंटन तक सिर्फ पाला बदलने की देर है।

चौदह सालों से चल रहा था जमीन का विवाद

गुजरात के वडोदरा के तांदलजा इलाके में 978 वर्ग मीटर के प्लॉट का यह विवाद टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान और वडोदरा नगर निगम के बीच साल 2012 से चला आ रहा था। यूसुफ पठान इस जमीन को खरीदने की लगातार मांग कर रहे थे। शुरुआत में नगर निगम ने इसके लिए सहमति भी जताई थी, लेकिन साल 2014 में राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था।

साल 2024 में जब यूसुफ पठान बहरामपुर सीट से टीएमसी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, तो नगर निगम ने उन्हें जमीन खाली करने का नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि अब यूसुफ पठान के पार्टी का साथ छोड़ने और सहयोगी दल में शामिल होने के बाद गुजरात सरकार द्वारा उन्हें जमीन दिए जाने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Continue Reading • For You