Breaking

Anurag Kashyap का बड़ा बयान, कहा- बॉलीवुड में अब सिर्फ देशभक्ति और धार्मिक फिल्में ही हो रही हैं पास

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा कि बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ देशभक्ति और धार्मिक फिल्में ही बन रही हैं।

Anurag Kashyap का बड़ा बयान, कहा- बॉलीवुड में अब सिर्फ देशभक्ति और धार्मिक फिल्में ही हो रही हैं पास

Anurag Kashyap ने बॉलीवुड के मौजूदा हालातों पर की बात

जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में बॉलीवुड में बन रही फिल्मों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि हिंदी सिनेमा में इन दिनों केवल देशभक्ति और धार्मिक फिल्मों का बोलबाला है। अन्य किसी भी अलग विषय की फिल्मों को पास कराना या बनाना बेहद मुश्किल हो गया है।

फिल्म बनाना आज के समय में क्यों है मुश्किल?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बताया कि आज के समय में फिल्म बनाना कितना चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें बताया था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाया जाए, क्योंकि आज के वक्त में या तो देशभक्ति फिल्म बनाई जा सकती है या फिर धार्मिक, वरना किसी अन्य प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं मिल रही है।

स्वतंत्र फिल्मों और लिटिल थॉमस पर की बात

अनुराग कश्यप इन दिनों स्वतंत्र रूप से बनी बच्चों की फिल्म लिटिल थॉमस को सपोर्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं और इसका निर्देशन कौशल ओजा ने किया है। अनुराग का मानना है कि ऐसे माहौल में इस तरह की अलग फिल्में ही अपनी जगह बना सकती हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Continue Reading • For You