लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री अनुष्का सेन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें साल 2026 के प्रतिष्ठित न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल (Newport Beach Film Festival) के लिए इंडियन ग्लोबल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस नई भूमिका में अनुष्का इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोरियाई सिनेमा में भी जमा रही हैं कदम
यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब अनुष्का सेन कोरियाई सिनेमा में अपनी फिल्म Jeju Olle के जरिए कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। यह एक कोरिया-भारत सह-निर्माण (co-production) फिल्म है, जो दोनों उद्योगों की प्रतिभाओं को एक साथ लाती है। इस फिल्म में अनुष्का शुरुआती भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने किसी कोरियाई फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है।
फिल्म Jeju Olle से जुड़ी खास बातें
जीन क्वांग- क्यो द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का सेन के साथ दक्षिण कोरियाई अभिनेता कांग ह्युंग-सेक भी मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है जो कोरियाई, हिंदी और अंग्रेजी में फिल्माई गई है। इस फिल्म को 27वें न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल के कोरियाई स्पॉटलाइट कार्यक्रम के लिए चुना गया है, जिसका नॉर्थ अमेरिकन प्रीमियर 21 अक्टूबर 2026 को निर्धारित किया गया है।
