Breaking

Avantika Malik ने Imran Khan से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह किसी मौत जैसा था

Avantika Malik ने Imran Khan के साथ अपने तलाक पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि अलग होने का फैसला इमरान का था।

Avantika Malik ने Imran Khan से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह किसी मौत जैसा था

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और अवंतिका मलिक के रिश्ते के टूटने को लेकर अवंतिका ने पहली बार खुलकर बात की है। सोहा अली खान के साथ बातचीत में अवंतिका ने खुलासा किया कि उनके अलग होने की शुरुआत इमरान खान ने ही की थी।

अलग होने का फैसला इमरान का था

अवंतिका ने बताया कि जब उनसे पूछा गया कि अलगाव का विचार किसका था, तो उन्होंने इमरान का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह खुद कभी ऐसा नहीं करतीं, लेकिन यह फैसला इमरान का ही था। दोनों ने 18 साल तक साथ रहने के बाद 2019 में कानूनी रूप से अलग होने का फैसला किया था।

Avantika Malik spoke about her separation with Imran Khan.

तलाक को बताया मौत जैसा

अपने अलगाव के शुरुआती दिनों को याद करते हुए अवंतिका ने इसे बेहद दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी मौत जैसा अहसास था, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी के 18 साल इमरान के साथ बिताए थे। यह उस जीवन के अंत जैसा था जैसी उन्होंने कल्पना की थी। हालांकि, इतने सालों तक परिवार बनाने की कोशिश करने पर उन्हें गर्व भी है।

इमरान खान का वर्कफ्रंट और पर्सनल लाइफ

इमरान खान और अवंतिका ने 2011 में शादी की थी और उनकी एक बेटी इदारा भी है। अलगाव के बाद इमरान अब लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान ने फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस से वापसी की है और जल्द ही फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आएंगे।

Continue Reading • For You