बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अभिनय की दुनिया के बाद अब फैशन बिजनेस में कदम रख दिया है। इंडस्ट्री में एक दशक पूरा करने के बाद दिशा ने अपने नए क्लोथिंग ब्रांड DZ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
स्पेस और एलियन थीम पर आधारित है नया कलेक्शन
दिशा पटानी का यह नया ब्रांड उनके निजी स्टाइल को आगे बढ़ाता है, जिसमें ओवरसाइज्ड और बैगी आउटफिट्स पर खास ध्यान दिया गया है। इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसके आउटर स्पेस, एलियंस और अन्य अनकंवेशनल थीम से प्रेरित ग्राफिक्स और डिज़ाइन्स हैं।
प्रोमोशनल ट्रैक भी किया गया है लॉन्च
ब्रांड के लॉन्च के साथ ही दिशा पटानी ने इसके लिए एक प्रमोशनल ट्रैक भी जारी किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लीच की गई आईब्रोज और ओवरसाइज्ड आउटफिट्स जैसे एक्सपेरिमेंटल लुक में नजर आ रही हैं, जो ब्रांड के एस्थेटिक को पूरी तरह से दर्शाता है।
वेबसाइट पर उपलब्ध है कलेक्शन
यह नया फैशन लेबल उन लोगों के लिए है जो कैजुअल और ऑफबीट फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। ग्राहक अब इस ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके पूरे कलेक्शन को देख और खरीद सकते हैं।
