साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। प्रभास की आने वाली बहुप्रतिक्षित फिल्म Spirit की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ आधिकारिक घोषणा की है कि यह फिल्म 29 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज का यह मौका दिवाली का होगा।
दिवाली पर होगी प्रभास की फिल्म की रिलीज
प्रभास की ज्यादातर बड़ी फिल्में जैसे बाहुबली, साहो, राधेश्याम, आदिपुरुष, सालार और कल्कि 2898 एडी गर्मियों, मानसून या क्रिसमस के समय रिलीज हुई हैं। ऐसे में यह पहली बार है जब प्रभास की कोई फिल्म दिवाली के फेस्टिव विंडो पर आ रही है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे पहले इस फिल्म को मार्च के महीने में रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन फौजी फिल्म के दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक खिसकने के बाद निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस फेस्टिव विंडो को चुना है।
क्यों खास है फिल्म Spirit
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से बज बना हुआ है। फिल्म में प्रभास एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से बेताब हैं। कबीर सिंह और एनिमल जैसी सफल फिल्में देने वाले वांगा के साथ प्रभास का यह पहला प्रोजेक्ट है, जिससे उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग 2027 के बीच तक पूरी हो जाएगी।
फौजी और स्पिरिट दो अलग दुनिया
प्रभास की एक और फिल्म 'Fauzi' भी आने वाली है, जो एक पीरियड वॉर ड्रामा है। वहीं दूसरी तरफ 'Spirit' एक इंटेंस और हाई-वोल्टेज कॉप ड्रामा है। दोनों फिल्मों के बीच करीब सात महीने का अंतर होगा। फैंस को प्रभास के जन्मदिन यानी 23 अक्टूबर को फौजी फिल्म की तरफ से भी एक सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।
