बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में रामायण की स्टार कास्ट अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर नजर आने वाली है। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें होस्ट अमिताभ बच्चन ने साई पल्लवी से उनके डॉक्टर से एक्ट्रेस बनने के सफर को लेकर सवाल किया।
केबीसी 18 पर अमिताभ बच्चन का सवाल
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने साई पल्लवी से पूछा कि उन्होंने डॉक्टर बनने की पढ़ाई की थी, लेकिन वह इस फील्ड में कैसे आ गईं। इस पर साई पल्लवी ने जवाब दिया कि भगवान ने यही लिखा था कि आप एक्टिंग करें। उनके इस जवाब पर होस्ट थोड़ा उलझन में नजर आए, जिसके बाद रणबीर कपूर ने बीच में आकर इस पर एक मजेदार टिप्पणी की।
रणबीर कपूर का मजेदार जवाब
साई पल्लवी के जवाब पर चुटकी लेते हुए रणबीर कपूर ने कहा, भगवान का prescription था सर, कि इन्हें एक्टिंग करनी ही है। रणबीर के इस मजेदार अंदाज को सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े और तालियां बजाने लगे।
रामायण फिल्म से जुड़ी खास बातें
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस पौराणिक फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के पहले भाग की रिलीज पांच नवंबर 2026 तय की गई है, जबकि दूसरा भाग दीवाली 2027 के आसपास रिलीज होगा।
