Breaking

Romain Gavras की फिल्म Sacrifice ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए क्या है इसकी कहानी

फिल्ममेकर Romain Gavras की डार्क कॉमेडी Sacrifice ओटीटी प्लेटफॉर्म Lionsgate Play पर 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Romain Gavras की फिल्म Sacrifice ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए क्या है इसकी कहानी

दुनिया को बदलने की चाह जब व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा और हकीकत से टकराती है, तो क्या होता है? इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्ममेकर रोमेन गाव्रस की नई एक्शन-एडवेंचर डार्क कॉमेडी फिल्म 'Sacrifice'। इस फिल्म में क्रिस इवांस, अन्या टेलर-जॉय और सलमा हायेक जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की शुरुआत एक ग्लैमरस चैरिटी गाला से होती है, जो उस समय हंगामे में बदल जाती है जब अन्या टेलर-जॉय द्वारा निभाया गया किरदार जोन और उसके कट्टर समर्थक बंधक बना लेते हैं। उनका मानना है कि यह मिशन मानवता को बचा सकता है। वहीं क्रिस इवांस ने माइक टायलर नाम के एक फिल्म स्टार का किरदार निभाया है जो अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं, जबकि विंसेंट कैसल एक अरबपति बेन ब्रैकेन के रूप में नजर आएंगे।

फिल्म के बारे में क्या कहते हैं निर्देशक?

निर्देशक रोमेन गाव्रस ने इस फिल्म को विल अर्बेरी के साथ मिलकर लिखा है। उनका मानना है कि दुनिया को बदलने की शुरुआत खुद को बदलने से होती है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आस्था, कट्टर आदर्शवाद और व्यक्तिगत बदलाव के विषयों पर आधारित है। यह फिल्म भारत में 16 अक्टूबर को Lionsgate Play पर रिलीज होगी।

Continue Reading • For You