टीवी जगत की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर अपने पॉपुलर सीरियल्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अपने सुपरनैचुरल शो 'नागिन' के अगले सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के सीजन 7 के खत्म होने के बाद फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एकता कपूर ने इसके नए सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि शो का 8वां सीजन नहीं आएगा।
क्यों नहीं आएगा नागिन 8?
एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'नागिन सीजन 8' को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि शो के नए सीजन पर काम तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन वह 'नागिन 8' नहीं ला सकतीं क्योंकि उनके लिए नंबर 8 लकी नहीं है। इस दौरान उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि क्या इसका नाम 'नागिन 7.9' या सीधा 'नागिन 9' रखा जाना चाहिए।
नए टाइटल पर चल रहा है विचार
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि 'नागिन' के नए सीजन पर काम शुरू हो चुका है। एकता कपूर फिलहाल नए सीजन के टाइटल पर विचार कर रही हैं। चूंकि आठवां सीजन नहीं आएगा, इसलिए 'नागिन 7.2', 'नागिन फिर से' या 'नागिन की वापसी' जैसे नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि, शो की कास्ट और फाइनल नाम को लेकर अभी आधिकारिक खुलासा होना बाकी है।
