पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर भारत के जीवन, संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा है।
कश्मीर भारत की संस्कृति का हिस्सा: पप्पू यादव
पप्पू यादव ने कहा कि कश्मीर के लोग भारत की संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के बजाय भारत को चुना और देश के संविधान का हमेशा सम्मान किया है।
बीजेपी और आरएसएस पर लगाए आरोप
सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस जानबूझकर कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दों को विवादित बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरियत भी भारतीय समाज और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे राजनीति से दूर रखना चाहिए।
बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में एक पार्टी सम्मेलन के दौरान बयान दिया था कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए थे। उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
