Breaking

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 एडीएम समेत 14 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 10 एडीएम समेत 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तीन अधिकारियों को निर्वाचन कार्यालय भेजा गया है।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 एडीएम समेत 14 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत 10 अपर जिलाधिकारी यानी एडीएम समेत कुल 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है और सभी को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तीन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन कार्यालय भेजा गया

तबादले किए गए अधिकारियों में से तीन को मुख्य निर्वाचन कार्यालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, शिव प्रताप शुक्ला और गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ में ओएसडी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिलों में तैनाती

इसके अलावा अन्य पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है:

  • सिद्धार्थ: अपर जिलाधिकारी प्रशासन, आजमगढ़
  • राजीव कुमार शुक्ला: अपर जिलाधिकारी, आजमगढ़
  • संजय चावला: अपर जिलाधिकारी प्रशासन, झांसी
  • अशोक कुमार गुप्ता: अपर जिलाधिकारी प्रशासन, रायबरेली
  • विकास सिंह: उपजिलाधिकारी, गोंडा
  • देवेंद्र प्रताप सिंह: अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज
  • संदीप कुमार श्रीवास्तव: अपर जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर
  • मनोज प्रकाश: अपर जिलाधिकारी न्यायिक, इटावा
  • अंकित शुक्ला: अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कानपुर देहात
  • नरेन्द्र सिंह: अपर जिलाधिकारी न्यायिक, कानपुर देहात
  • आत्म स्वरूप श्रीवास्तव: अपर जिलाधिकारी न्यायिक, सहारनपुर

तबादला सूची सामने आने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तहसीलों और कार्यालयों में जल्द कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

Continue Reading • For You