Breaking

True Detective Season 5: निकोलस केज और एंटोनियो बैंडेरस की होगी एंट्री

एचबीओ ने पॉपुलर क्राइम ड्रामा 'True Detective' के सीजन 5 के लिए निकोलस केज और एंटोनियो बैंडेरस के नाम की पुष्टि कर दी है।

True Detective Season 5: निकोलस केज और एंटोनियो बैंडेरस की होगी एंट्री

अमे्रीकी नेटवर्क एचबीओ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि हॉलीवुड स्टार निकोलस केज उसके लोकप्रिय एंथोलॉजी क्राइम ड्रामा "True Detective" के पांचवें सीजन में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उनके साथ इस आगामी सीजन में अभिनेता एंटोनियो बैंडेरस भी नजर आएंगे।

साल 2027 में शुरू होगी शूटिंग

नेटवर्क ने सोशल मीडिया पर कास्टिंग की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पांचवें सीजन का प्रोडक्शन साल 2027 में शुरू होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, निकोलस केज और एंटोनियो बैंडेरस इस सीरीज में क्रमशः हेनरी लोगान और राय गार्सिया की भूमिकाएं निभाएंगे। नए सीजन की कहानी न्यूयार्क के जमैका बे में सेट की जाएगी। हालांकि, किरदारों और प्लॉट से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी साझा नहीं की गई हैं।

पहले सीजन से जुड़ा है इतिहास

इस सीरीज को निक पिजोलाटो ने बनाया था, जिसमें हर सीजन में एक नई जांच और अलग कास्ट व सेटिंग दिखाई जाती है। इस आगामी सीजन के लिए चौथे सीजन की रचयिता और निर्देशक ईसा लोपेज एक बार फिर लेखक, निर्देशक और शो रनर के रूप में वापसी करेंगी।

Continue Reading • For You